यह ब्लॉग खोजें

Live News

रविवार, जुलाई 03, 2022

बिहार से 5 बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही

1..पटना राजीव नगर में बने अवैध मकानों पर सरकार का बुलडोज़र  चल रहा है अत्रिक्रमण के खिलाफ घर मालिक और पुलिस के बीच पथराव भी हुआ जिसमे कई लोग घायल हुए वही सिटी sp भी घायल हुए..बुलडोजर पिछले दिनों राजीव नगर के लोगों ने उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के आवास का घेराव भी किया था इसके बावजूद भी राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने पहले ही कह दिया था कि जो भी अवैध भूमि पर लोग मकान बनाए हैं उनके खिलाफ बुलडोजर चलेगा..


2...बिहार की राजधानी पटना में राज्‍य आवास बोर्ड की जमीन पर बने मकानों को तोड़ा जा रहा है। अत‍िक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभ‍ियान पटना के राजीवनगर, नेपालीनगर, दीघा इलाके में रविवार की सुबह शुरू किया गया। प्रशासन करीब डेढ़ दर्जन बुलडोजर (जेसीबी) लेकर पहुंचा। अल सुबह से पूरे इलाके में करीब दो हजार पुलिस बलों को तैनात किया गया था। प्रशासन के बड़े अफसरों की देखरेख में मकानों को तोड़ने का अभियान शुरू हुआ तो भारी विरोध भी झेलना पड़ रहा है। वही दूसरी ओर कुछ निजी मकान को तोड़ने की भी बात सामने आ रही है, राष्ट्वादी जनलोक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार सुनील सिंह ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरकार की गलत नीति से गरीबों पर चला बुलडोज़र.. साथ ही निजी मकान पर भी बुलडोज़र चलाकर आम लोगों को परेशान करने का काम कर रही..



3..राजधानी पटना के राजीव नगर में आज राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की ओर से समीक्षा बैठक की गयी और साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर   चर्चा किया गया है


आपको बता दें कि इस समीक्षा बैठक में सैकड़ों की संख्या में   राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, वही मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार सुनील सिंह ने कहा की 6 महीने के अंदर एक लाख लोगों की सदस्य ग्रहण करवाना है..



4..मोतिहारी में रविवार को रक्सौल से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इस दौरान ट्रेन के अंदर पैसेंजर्स मौजूद थे। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर ये हादसा हुआ। रेलवे कर्मचारियों को जैसे ही इसकी भनक लगी। तुरंत ट्रेन रोकी गई। यात्री भी ट्रेन से कूदकर भागने लगे। ट्रेन में मौजूद कर्मचारी भी बोगियों में पहुंचे और लोगों को नीचे उतारा। इसके बाद इंजन से लगी बोगियों को अलग किया गया। अब इन बोगियों को दूसरे इंजन से जोड़कर नरकटियागंज ले जाने की तैयारी है। पैसेंजर भी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे। हादसा रक्सौल के भेलाही के पूल संख्या 39 के पास हुआ। जहां पैसेंजर ट्रेन नंबर 05541 में आग लगी थी। 05541 पैसेंजर ट्रेन रोज सुबह 5:10 बजे रक्सौल जंक्शन से चलती है। इसी दौरान रविवार को ट्रेन जब रक्सौल के भेलाही के पूल संख्या 39 के पास पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। वहां मौजूद रेलवे कर्मियों ने जब धुआं देखा तो पता लगा कि ट्रेन के इंजन में आग लगी है। हालांकि कर्मियों के सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।


कर्मियों ने समय रहते ट्रेन के इंजन को बोगी से अलग कर दिया, जिसके वजह से अन्य बोगी में आग नहीं पकड़ सकी। रक्सौल स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह बताया कि रोज की तरह सुबह ट्रेन खुली थी। इसी बीच अचानक सूचना मिली कि ट्रेन के इंजन में आग लग ई है। सूचना मिलते ही मौके पर सभी अधिकारी पहुंच गए और समय रहते ट्रेन के इंजन को अलग कर दिया गया है। हालांकि की किसी पैसेंजर और ड्राइवर कुछ नहीं हुआ है। ट्रेन में दूसरा इंजन लगा कर नरकटियागंज ले जाने का प्रयास किया जा रहा हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। वही आग कैसे लगी है इसकी जांच कराई जाएगी।




5..राजधानी पटना के राजीव नगर में आज राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की ओर से समीक्षा बैठक की गयी और साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर   चर्चा किया गया है


आपको बता दें कि इस समीक्षा बैठक में सैकड़ों की संख्या में   राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, वही मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार सुनील सिंह ने कहा की 6 महीने के अंदर एक लाख लोगों की सदस्य ग्रहण करवाना है..



6..जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार पटेल ने पार्टी के मजबूत साथी पटना साहिब के नेता श्री मनोज शर्मा जी को पटना महानगर के महासचिव मनोनीत किया गया ईस मौक़े पर श्री मनोज शर्मा ने कहा की वे पार्टी को मजबूती के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के बिकास कार्य को जन  जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.पटना महानगर अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार पटेल ने अपनी बातों को रखतें हुए कहा की हम सभी का कर्तव्य बनता है की हम सभी एक साथ मिलकर पार्टी के मजबूती के लिए काम करें ईस अवसर पर रविन्द्र कुमार पटेल मुकेश कुमार ठाकुर रुबेल रविदास चन्दन पटेल शत्रुघ्न पासवान एस के सुमन सुरेन्द्र प्रसाद सुभाष मंडल अमन राज साथ साथ अन्य  कई नेता शामिल हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top