यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, सितंबर 28, 2021

कृष्णा निकेतन गर्ल्स स्कूल की संस्थापिका की याद मे पुण्यतिथि का आयोजन हुआ

कृष्णा निकेतन गर्ल्स स्कूल की संस्थापिका  श्रीमती कृष्णा सिंह (माता जग तारिणी) की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l           इस अवसर पर प्रसिद्ध संत एवं कथा वाचक आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने कहा कि भारत में ऐसी परंपरा रही है कि वह मनुष्य के कार्यों एवं विचारों का मूल्यांकन करता है और फिर उसी के अनुरूप उनकी स्मृति में गाथाएं लिखी जाती हैं l श्रीमती कृष्णा सिंह एक प्रबुद्ध महिला थी l सामान्य परिवार में जन्म लेकर उन्होंने नारी शिक्षा के क्षेत्र में जीवन भर कार्य किया l देश विदेश में इसी कारण उनकी ख्याति फैली l उनका मानना था कि छात्राओं को शुरू से ही आध्यात्मिक शिक्षा दी जानी चाहिए l तभी एक समृद्ध महिला समाज बन सकेगा l इसी आध्यात्मिकता के कारण उन्हें मां जगतारिणी के नाम से जाना जाने लगा l      


    मेयर पटना , श्रीमती सीता साहू ने  कृष्णा जी की शिक्षा सेवा को सराहते हुए कहा कि आज घर-घर में कृष्णा जी की तरह महिला की आवश्यकता है l दूरदर्शन के पूर्व निदेशिका रत्ना पुरकायस्था ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से कृष्णा जी की शिक्षा सेवा और आध्यात्मिक शक्ति से परिचित हूं l उन्होंने अपने मौलिक विचारों से जारी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया l इसी कारण वे युगों तक  याद की जाती रहेंगी.. आज नारी समाज को सबल बनाने की आवश्यकता है l श्रीमती कृष्णा सिंह ने नई पीढ़ी को एक प्रशस्त मार्ग बताया l ऐसे लोगों को युगों तक याद किया जाएगा....  इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका श्रीमती नवनीत सिंह ने अपने गायिकी से लोगों को भावविभोर कर दिया l कृष्णा निकेतन की छात्राओं ने माता जी के जीवन चरित्र का " नींव से निर्वाण तक" नाटिका का मंचन किया l जिसे लोगों ने काफी सराहा l                               

    इस अवसर पर गरीब बच्चों की संस्था "हमें भी पढ़ाओ" में नि:शुल्क पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की माताओं को अचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने अपने हाथों से वस्त्रों का दान किया एवं उन्हें भंडारा का प्रसाद भी खिलाया l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top