यह ब्लॉग खोजें

Live News

बुधवार, सितंबर 29, 2021

दिनभर की 10 बड़ी खबर 29 september

 

खबर रोहतास जिला से है। रोहतास जिला के नक्सल प्रभावित नौहट्टा में आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के बूथ संख्या 168 तथा 169 स्थित दोनों मतदान केंद्रों को ग्रामीणों ने महिलाओं के लिए स्पेशल कर दिया है। शाहपुर गांव के दो मतदान केंद्रों पर जितिया व्रत को देखते हुए गांव के सभी महिलाओं को मतदान में प्राथमिकता देते हुए सभी को कतार बद्व किया गया। इन दोनों मतदान केंद्रों पर एक भी पुरुष कतार में नहीं है और सिर्फ महिलाएं हैं

 

रोहतास जिला के घोर नक्सल प्रभावित इलाके नौहट्टा प्रखंड के चुटिया इलाके में पंचायत चुनाव का मतदान हो रहा है। जहां कुछ साल पहले नक्सलियों की तूती बोलती थी। आज वहां लोग चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लोग मतों का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब माहौल बदल गया है। ये रोहतास जिला ही नहीं बिहार का सीमावर्ती इलाके हैं और इसके बाद झारखंड तथा उत्तर प्रदेश राज्य है। 

 

मधुबनी जिले में दो प्रखंड पंडौल और रहिका में शांतिपूर्ण चुनाव आरम्भ हो गया है। पंडौल प्रखंड के पंडौल पश्चिम बूथ संख्या 74,75 में महिला मतदाता का भी लंबी कतार देखा गया है जबकि आज  350000 मतदाता ने  1408 उमीदबार के भाग्य का फैसला करेंगे।652 केंद्र पर मतदान हो रहा है

 

 

पंचायत चुनाव  के लिए आज दूसरे चरण में खगड़िया ज़िला के परवत्ता प्रखण्ड के 12 पंचायतों के 187 बूथ में मतदान शुरू हो गया है और लोकतंत्र के महापर्व में गांव की अपने पसंद का उम्मीदवार चुनने के लिए लोग सुबह से कतारबद्ध है ।बोटिंग सुरु हो गया है बूथ पर महिलाओं की ज्यादा  सख्या देखने को मिल रहा है बूथ पर बल्ब नही रहने के कारण मतदाता को   कुछ कठनाई ,का सामना करना पड़ा रहा है

 

 

पूर्वी चंपारण जिला के नक्सल प्रभावित मधुबन,तेतरिया और फेनहारा प्रखंडों के 28 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण में मतदान हो रहा है।छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान चल रहा है।सभी बूथों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।फेनहारा प्रखंड के रुपोलिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय के बूथ पर जमकर हंगामा हुआ।वोट देने आए ग्रामीणों ने एक एएसआई को कॉलर पकड़कर घसीट-घसीट कर पीटा और ग्रामीणों ने खुद वीडियो वायरल कर दिया। बताया जाता है कि रुपोलिया मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 48 पर वोट देने आए मतदाता से किसी बात पर एएसआई की बकझक हुई।उसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए और एएसआई को कॉलर पकड़कर घसीट-घसीटकर पीटा।


bjp प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर "सेवा समर्पण अभियान" के तहत पीएम स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि द्वारा -श्रमिक कार्ड केन्द्र द्वारा लाभार्थी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा संसाद सुशील कुमार मोदी, बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, पटना मेयर सीता साहू जी उपस्थित हैं

 

बिहार सरकार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने प्रदेश में भूमि सुधार को लेकर कहा कि भूमि सुधार का काम चल रहा है. इसके लिए जल्द ही एक पोर्टल बनाया जाएगा और भूमि संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड कर दिये जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मारपीट से जुड़ा अधिकाश मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. मारपीट का थाने में 50 प्रतिशत मामला जमीन से जुड़ा होता है. इसमें सुधार के लिए सरकार काम कर रही है


 

मुज़फ़्फ़रपुर के सरैया प्रखंड में तीन बजे तक ही मतदान होना है। यहां सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ है। सरैया प्रखंड के पोखरैरा पंचायत के पुरुषों ने मिसाल पेश किया है। बता दें की आज जितिया पर्व है। महिलाओं ने निर्जला व्रत कर रखा है। व्रत अनुसार उन्हें पानी भी नहीं पीना है। इसे देखते हुए पुरुषों ने सबसे पहले पंचायत की महिलाओं को मतदान करने भेजकर मिसाल पेश किया है। बताया गया की 12 बजे के बाद पुरुष मतदाता मतदान करने आएंगे। बूथ संख्या 325 पर ऐसा देखने को मिला है। यहां पर सिर्फ महिला मतदाता ही मतदान कर रही है। बूथों पर अधिक भीड़ नहीं हो और महिलाओं को परेशानी नहीं हो। इसे देखते हुए बेहतर पहल इस पंचायत के लोगों ने की है

 

सोनपुर नागरिक मंच और भाजपा एवं जदयू का शिष्टमंडल सारण के प्रभारी मंत्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह से ओम कुमार सिंह एवं नागरिक मंच के अध्यक्ष राम विनोद सिंह के नेतृत्व में मिला इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओम कुमार सिंह ने कहा कि सोनपुर मेले के साथ बिहार का इतिहास जुड़ा हुआ है पिछले वर्ष कोविड के कारण इस मेले का आयोजन नहीं हुआ जिससे हजारों परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी इस वर्ष भी मेले के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर से अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है जिसको लेकर पूरे सोनपुर मेला क्षेत्र के लोगों और व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है


 

 खबर सासाराम से है। सासाराम के सिविल कोर्ट में वैकेंट परे न्यायिक पदाधिकारियों के विभिन्न पदों पर आज कई अधिकारियों ने योगदान दिया। वही फैमिली कोर्ट में भी कई अधिकारी की पदस्थापना बाकी है। बता दें कि कई कोर्ट में न्यायिक पदाधिकारियों की कमी के कारण मुकदमों के निष्पादन में देरी हो रही है। नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहले से वेकैंट सीटो को भरा जा रहा है। वही माननीय उच्च न्यायालय को भी अनुरोध किया गया है कि बचे हुए रिक्त सीटों पर भी न्यायिक पदाधिकारियों को पदस्थापित किया जाए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top