यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, मई 21, 2021

पटना हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, सेनारी नरसंहार के 13 दोषियों को किया बरी

 BIG BREAKING: पटना हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, सेनारी नरसंहार के 13 दोषियों को किया बरी, तुरंत रिहा करने का आदेश

पटना हाइकोर्ट ने सेनारी नरसंहार पर शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने इस नरसंहार के 13 दोषियों को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। हाइकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को रद्द दिया है। कोर्ट ने सभी दोषियों को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि 18 मार्च 1999 में यह नरसंहार हुआ था, जिसमें 34 लोगों की हत्या हुई थी। घटना में 10 को फांसी व तीन का उम्रकैद की सजा निचली अदालत ने सुनायी थी। 15 नवंबर 2016 को जहानाबाद जिला अदालत ने अपना फैसला सुनाया था।पटना हाइकोर्ट के जज अश्विनी कुमार सिंह व अरविंद श्रीवास्तव की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top