यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, जुलाई 22, 2017

राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक और झटका लगा

राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक और झटका लगा है। परिवार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपो के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लालू और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी को मिला ‘विशेषाधिकार’ खत्‍म कर दिया है।
               लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को विशेष नागरिक होने की सुविधा अब खत्म कर दी गई । दऱअसल अघोषित संपत्तियों से जुड़े मामलों में परिवार के सदस्‍यों पर लगातार सीबीआई, ईडी की छापेमारी के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई सेवाओं के दौरान इन्हे मिल रही सुविधाओं पर ब्रेक लगा दिया है । पूर्व मुख्‍यमंत्री होने के नाते लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को पटना एयरपोर्ट की हवाई पट्टी का डायरेक्‍ट एक्‍सेस मिला हुआ था। लेकिन अब इन्हे एयरपोर्ट पर स्रुरक्षा जांच से होकर गुज़रना होगा। ........सीबीआई ने साल 2006 में लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान दो होटलों की देखरेख के ठेके के बदले पटना के एक होटल कारोबारी से जमीन लेने के कथित आरोप में एफआईआर दर्ज की है। लालू यादव के अलावा उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत सात लोगों को इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है। तेजस्वी का नाम एफआईआर में आने के बाद उनपर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है।...            लालू प्रसाद फिलहाल कई मोर्चे पर एक साथ जूझ रहे हैं। चारा घोटाला मामले में लगातार हाजिरी लगानी पड़ रही है......तो महागठबंधन सरकार में बने रहने के लिए कड़े फैसलों और बोल से बचना भी पड़ रहा है।

        लालू मंझे हुए सियासतदां हैं....हर हालात में खुद  को संभाल लेते हैं.......और कई मौको पर मुश्किलों में और मज़बूती से उभरते हैं ...लिहाज़ा विरोधी खेमा उन्हे हर हालत में इतना कमज़ोर कर देना चाहता है कि वो संभव नहीं पाएं। फिलहाल लालू प्रसाद की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

                             




                                               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top