यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, जुलाई 22, 2017

बिहार के बेरोज़गारों के लिए अच्छी खबर 19 हज़ार आठ सौ चौसठ शिक्षकों की बहाली जल्द होगी

बिहार के बेरोज़गारों के लिए अच्छी खबर...सूबे में माध्यमिक स्कूलों में बडे पैमाने पर होगी शिक्षकों की बहाली। शिक्षा मंत्री ने की घोषणा ।

          सूबे में 19 हज़ार आठ सौ चौसठ शिक्षकों की बहाली जल्द  होगी। ये शिक्षक सूबे के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों में बहाल किये जायेंगे। इसके अलावा आदेशपाल और नाइट गार्डों की भी बहाली होगी। शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने यह घोषणा की है। उन्होंने बताया​ कि राज्य के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में सभी विषयों में शिक्षकों की बहाली होगी। ....इसके लिए पद चिह्नित कर समिति को लिस्ट भेज दी गयी। समिति इस पर इसी माह फैसला ले लेगी।  उन्होंने कहा कि इसके बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षदों के साथ बैठक की। शिक्षकों और स्कूलों से जुड़ी समस्याओं पर लंबी चर्चा हुई। कुल 19 बिंदुओं पर गहरा विमर्श हुआ। शिक्षा मंत्री ने इस पर कार्य योजना रखी। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन समेत तमाम संबंधित अधिकारी मौजूद थे। अशोक चौधरी ने कहा कि 30 सितम्बर के पहले ही राजकीय एवं प्रोजेक्ट माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापकों की बहाली हो जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में छात्रों की पढ़ाई पर शिक्षकों की कमी का असर नहीं होने दिया जायेगा। शिक्षकों की बहाली कर सारी समस्याओं को दूर कर दी जायेगी।

             घोषणाएं सियासी मजबूरी हैं.......कई बार कई घोषणाएं पहले स्टेज पर ही दम तोड़ देती है। फिलहाल शिक्षकों की बहाली की घोषणा कर शिक्षा विभाग ने उम्मीदों की लौ जला दी है...अब जिम्मेदारी ये भी है कि ये लौ बुझने न पाए और बहाली प्रक्रिया घोषित समय पर हो जाए।

                           

                                            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top