यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, दिसंबर 09, 2023

मुंबई में सजेगा नीलामी का बाजार, खिलाड़ियों की लगेगी बोली

 महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में ऑक्शन होने वाला है। जिसमें खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस ऑक्शन पर दुनियाभर की नजर टिकी हुई है। फैंस भी इसको लेकर बहुत उत्सुक हैं। यह देखने वाली बात होगी कि इस ऑक्शन में किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है। बीसीसीआई की ओर से डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के लिए तैयारी पूरी हो गई है। मुंबई में इसको लेकर जबरदस्त माहौल बनाया गया है। फैंस भी इस ऑक्शन पर नजर गड़ाए बैठे हैं। इस ऑक्शन के लिए कुल 165 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, जिनमें से 104 भारतीय हैं और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top