यह ब्लॉग खोजें

Live News

सोमवार, दिसंबर 11, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर बना सस्पेंस खत्म ,विधायकों ने मोहन यादव को अपना नेता चुना

 मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजों के एक हफ्ते बाद सोमवार को वह पल आ ही गया, जब मुख्यमंत्री पद को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया। विधायक दल की बैठक के बाद मोहन यादव को यह जिम्मेदारी मिली है। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक चुने गए थे और शिवराज कैबिनेट में वह शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। इनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है तो पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। 


इसमें मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु़ दत्त शर्मा समेत 6 लोग और भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top