यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, जनवरी 05, 2023

वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

 उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्रा अनुष्का शर्मा अपने पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ पहुंचीं। उन्हें नीम करोली बाबा के आश्रम में देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का धार्मिक यात्रा पर हैं....ये दंपति वृंदावन में नीम करोली बाबा के आश्रम में पहुंचा। यहां उन्होंने बाबा की समाधि पर ध्यान लगाया। आश्रम में घूमते हुए उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। बताया जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोली बाबा बड़े भक्त हैं।



बुधवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ यहां पहुंचे....बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आश्रम के मैनेजर ने बताया कि परिवार यहां करीब एक घंटे तक रुका। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे। जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। बताया गया है कि बिना किसी लाइमलाइट में आए दोनों ने दर्शन किए.....


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top