यह ब्लॉग खोजें

Live News

सोमवार, जनवरी 16, 2023

प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का पटना में निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

  प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य चिकित्सक वैद्य सुभाष दूबे का आज सुबह पटना के सब्जीबाग स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे कई सारी बीमारी से लंबे समय से ग्रसित थे। उनकी उम्र 74 वर्ष थी। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गए. पटना के गुलबी घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। उनके पुत्र प्रख्यात आयुर्वेदा चार्य डॉ.सुनील दूबे ने उन्हें मुखाग्नि दी।


उनके निधन से पूरे आयुर्वेद चिकित्सा प्रक्षेत्र शोक की लहर में डूब गया, आयुष मेडिकल एसोसिएशन बिहार, बिहार आयुर्वेद महासम्मेलन, विश्व आयुर्वेद परिषद आदि सभी संगठनों ने वैद्य सुभाष दूबे के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कई राष्ट्रीय अंतरास्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वैद्य डॉक्टर सुभाष दूबे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे जिस वजह से समाज में इनकी एक अलग ही पहचान थी.

वो आजीवन आयुर्वेद की सेवा में लगे रहे, कई रोग से ग्रसित होने के बाबजूद वो अपने दूबे क्लिनिक में आते, खाड़ी और पश्चिमी देश से मरीज बड़ी संख्या में इनके पास आता. उनके निधन से चारो ओर शोक की लहर है.पूर्व एमएलसी अनवर अहमद, साजन दूबे, सागर दूबे, डॉक्टर मधुरेंदु पांडेय, डॉक्टर निशु पांडेय, डॉक्टर जुली पांडेय, डॉक्टर आर के झा डॉक्टर मनोज पांडेय, संजय तिवारी, बम पांडेय, सनी दूबे, पूजा कुमारी, अंजय कुमार सहित नर्सिंग होम से जुड़े तमाम कर्मी ने अपनी संवेदना व्यक्त की..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top