यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, अक्तूबर 04, 2022

घर में एक 13 साल की लड़की नेहा तथा उसका 17 साल का एक भाई रितेश साह झुलस गया

 खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज क्षेत्र से है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने खिड़की से एक घर में तेजाब फेंक दिया। जिससे घर में एक 13 साल की लड़की नेहा तथा उसका 17 साल का एक भाई रितेश साह झुलस गया। साथ ही मां शांति देवी भी आंशिक रूप से झुलस गई। तेजाब किसने फेंका? यह पता नहीं चल सका।घटना शिवपुर गांव का बताया जाता है। बाद में सभी को इलाज के लिए डेहरी के जमुहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की स्थिति सामान्य है। पीड़ित का कहना है कि तेजाब किसने फेंका यह पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस कारण से परिवार को निशाना बनाया गया। फिलहाल कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। लेकिन अस्पताल में भर्ती भाई-बहन ने बताया कि रात में किसी ने उसके घर में तेजाब फेंक दिया। चुकी इस संबंध में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। बताया जाता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले में लीपापोती की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिक्रमगंज पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि पीड़ित परिवार का मुखिया भल्लू साह है, जो काफी कमजोर तबका का है।अविनाश, सासाराम प्लस न्यूज़ 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top