नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद पहली बार मंत्रिपरिषद् की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में केवल एक एजेंडा पर मुहर लगी है, जो ग्रामीण विकास विभाग से सम्बन्धित है। इस बैठक में आज जल जीवन हरियाली अभियान के विस्तारीकरण और इसके क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक होने वाले कुल अनुमानित व्यय 12568.97 करोड़ रुपए को मंजूरी दी गयी।
वहीँ जल जीवन हरियाली मिशन के विस्तारीकरण को मंजूरी दी गयी है। साथ ही इसके प्रशासनिक मद पर 2022-23 से वर्ष 2024-25 तक के लिए अनुमानित व्यय कुल 37.38 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गयी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें