यह ब्लॉग खोजें

Live News

बुधवार, मई 04, 2022

सिलेंडर पाइप में रिसाव होने की वजह से लगी आग डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति जलकर हुई राख

 खाना बनाने के समय  झुलसने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल....

मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र में जगतपुर पंचायत के बरैया टोल में बीती रात गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग।

बताते चलें कि आगत लगी जब घर की महिला खाना बनाने के लिए गैस जलाई तो सिलेंडर पाइप में रिसाव होने की वजह से ये हादसा  हो आग लगी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया घर से निकल कर लोग बाहर की ओर भागने लगे लेकिन इस घटना में 16 वर्षीय बच्चे आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस कर घायल होगया।

वही बच्चे को आग में झुलसता देख बच्चे के पिता उसे बचाने के लिए गए तो वे भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रुपसे घायल हो गया।

मालूम हो कि सिलेंडर में लगी आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि देखते हि देखते आग अपनी चपेट में दो घरों को भी ले लिया। इस अगलगी में घर में रखें मछली मारने वाले चार जाल जिसका किमत ₹15 हजार रुपए मूल्य बताया जा रहा है। वही घर में रखे ₹35 हजार रुपए नगद, जरूरी कागजात, कपड़ा सहित अनाज सहित कई सामान जलकर राख हो गया। वहीं इस घटना में घायल दोनों पिता पुत्र को मधुबनी सदर अस्पताल    ले जाया गया। जहां दोनो का  इलाजरत चल रहा है। इस घटना में पीड़ित के तरफ से थाना में अभी तक कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 



अगलगी की घटना में घायल व्यक्ति विनोद मुखिया उम्र 45 वर्ष ,पिता कपिलेश्वर मुखिया, राहुल मुखिया उम्र 16 वर्ष पिता विनोद मुखिया जगतपुर पंचायत बरैया टोल निवासी के रूप में पहचान हुई है।                                   



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top