यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, मार्च 18, 2021

रंगदारी को लेकर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष देव सिंह पर जानलेवा हमला

 राजधानी पटना में आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आम लोगो से लेकर खास लोगो को भी अपराधियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला पटनासिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित बलराम स्टूडियो के समीप का है जहां पर रंगदारी को लेकर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष देव सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। इस पूरे मामले पर पीड़ित देव सिंह ने बताया कि रंगदारी की मांग को लेकर मेरे चचेरे भाई के साथ कुछ लोग आ धमके और मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। वही स्थानीय लोगों की मदद से घायल देव सिंह को NMCH ले जाया गया जहां उनका इलाज होने के बाद वो अगमकुआं थाना पहुँचे। वही पीड़ित देव सिंह ने अगमकुआं थाना में मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top