यह ब्लॉग खोजें

Live News

सोमवार, मार्च 08, 2021

पार्टी हम सबकी माँ है और माँ अपने हर बच्चे का एक समान ख्याल रखती है-आरसीपी सिंह

 कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी हम सबकी माँ है और माँ अपने हर बच्चे का एक समान ख्याल रखती है। पार्टी सबके मान-सम्मान का ध्यान रखेगी। बस सभी अपना सौ प्रतिशत पार्टी को दें। हर बूथ के लिए अध्यक्ष का चयन बहुत सोच-समझ कर करें। जिन साथी को ये जिम्मेदारी दें, ध्यान रहे कि उनकी आस्था पूरी तरह जदयू और हमारे नेता श्री नीतीश कुमार के प्रति हो और वे सक्रिय योगदान दे सकें। बूथ कमिटी भी सावधानी से बनाएं और उसमें निष्ठावान साथियों को स्थान दें। सभी प्रभारी गांवों में जाएं, वहीं प्रवास करें और बूथ को मजबूत करने का काम करें। आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता को मनसा, वाचा, कर्मणा पूरी तरह अहिंसक रहना है। हमारे विचार, वाणी और व्यवहार में हमारी पार्टी और हमारे नेता के संस्कार की झलक दिखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आप सबने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जो भी वादा किया है, वो हर हाल में पूरा हो, इसका ध्यान रहे।

इनपुट..राज कृष्णन,प्लस न्यूज



प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में विधानसभा प्रभारियों से कहा कि पार्टी नेतृत्व ने आप पर विश्वास कर संगठन का अहम जिम्मा दिया है। आपके कार्यों पर पार्टी का भविष्य निर्भर करता है। आप अपने-अपने क्षेत्रों में जितना बेहतर काम करेंगे, पार्टी की साख उतनी ही बढ़ेगी। खासकर जहां हम हारे हैं वहां जनता से सीधा संवाद करें। उनकी क्या समस्या है और उसका समाधान कैसे हो, इस पर ध्यान दें। साथ ही गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताएं।
 मंगनीलाल मंडल ने व्यावहारिक समाजवाद पर बोलते हुए कहा कि श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनते ही व्यावहारिक समाजवाद को अंगीकार कर लिया था। समाज का जो अंग पिछड़ा हुआ था उसको उठने का विशेष अवसर उन्होंने बिना किसी की उपेक्षा किए हुए दिया, यही व्यावहारिक समाजवाद है। आज समाज में कोई तनाव नहीं है, यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उनके नेतृत्व में बिहार में नई सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्रांति आई। वे नए बिहार के निर्माता हैं।
ध्यातव्य है कि कार्यक्रम के दौरान ही चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय के श्री अभिषेक आनंद को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह ने जदयू की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं अन्य वरिष्ठ नेता इस दौरान मौजूद रहे..
इनपुट.. राज कृष्णन, प्लस न्यूज़ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top