यह ब्लॉग खोजें

Live News

बुधवार, मार्च 03, 2021

युवक को चाकू मारकर अपराधियों ने एक लाख लूटा

 खबर सासाराम के परसथुआ ओपी क्षेत्र के रूपीबांध गांव में एक युवक को चाकू मारकर उससे एक लाख नगद लूट लिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि परसथुआ के खोडरी गांव के रहने वाले सुनील राम अपने जमीन खरीद बिक्री का कुछ पैसा लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनसे 1 लाख 10 हज़ार लूट कर भाग गए। बाद में स्थानीय लोगों ने सुनील को इलाज के लिए कोचस के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है।

                                             



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top