यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, फ़रवरी 25, 2021

कायस्थ महासभा के लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया

 


पटना के प्रथम मेयर व विधानसभा सदस्य कृष्ण नंदन सहाय के पुत्र रविनंदन सहाय का बीती रात पटना के पारस अस्पताल में निधन हो गया। बताया जाता है कि रविनंदन सहाय बड़े उधोगपति व समाजसेवी के साथ साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। जो कि गंभीर बीमारी से लंबे समय से ग्रसित थे जहां उनका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था वही बीती रात उनका निधन होने से कायस्थ महासभा के लोगो मे शोक की लहर दौर उठी। वही उनके पार्थिव शरीर को निवास स्थल मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान पटना के महात्मा गांधी सेतु के गाय घाट पर कायस्थ महासभा के लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वही कायस्थ महासभा के सदस्य नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि रविनंदन सहाय का निधन होने से कायस्थ महासभा के साथ साथ उधोग क्षेत्र में भी छती हुई है।

input---राज कृष्णन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top