यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, नवंबर 27, 2020

सासाराम में खबर का असर हुआ,सदर अस्पताल का ट्रामा सेंटर सुचारू रूप से काम करने लगा

                                      
सासाराम में खबर का असर हुआ है। उद्घाटन के बावजूद बंद पड़े एक ट्रामा सेंटर का खबर दिखाने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आई है तथा आज से सदर अस्पताल का ट्रामा सेंटर सुचारू रूप से काम करने लगा। चिकित्सकों ने बताया कि जो सीमित संसाधन है उसी संसाधन में सासाराम का ट्रामा सेंटर आज से काम करने लगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर का उद्घाटन कर दिया था। बावजूद आज तक यह संचालित नहीं था। लेकिन जब इस संबंध में खबर चलाई गई तो स्वास्थ्य महकमा ने आज इसे चालू कर दिया। इसके शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

                       





                          

                                     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top