यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, सितंबर 19, 2020

सितामढ़ी जिले का बाजपट्टी विधानसभा से JDU से डॉक्टर रंजू गीता विधायक हैं

सितामढ़ी जिले का बाजपट्टी विधानसभा से JDU डॉक्टर रंजू गीता विधायक हैं ...पहली बार इस विधानसभा सीट पर चुनाव 2010 में हुआ था.वे दो बार से इस विधानसभा से विधायक चुनी जा रही हैं.2015 के चुनाव में बाजपट्टी विधानसभा से डॉक्टर रंजू गीता ने जीत का परचम लहराया था. उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को पटखनी दी थी. जहां आरजेडी को 67,194 मत हासिल हुए, वहीं आरएलएसपी को 50,248 वोट हासिल हुए थे.इस विधानसभा में कुल 2,84,002 वोटर्स हैं. 



जब 2010 में विधानसभा चुनाव हुए तो रंजू गीता को बतौर प्रत्याशी जेडीयू ने टिकट दिया. दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) के चर्चित नेता अनवरुल हक मैदान में थे. लेकिन लोगों ने लालू यादव की जगह नीतीश कुमार के साथ चलना ज्यादा पसंद किया. नतीजा ये रहा कि जहां जेडीयू को 44,726 मत हासिल हुए, वहीं दूसरी तरफ आरजेडी को 41,306 वोट हासिल हुए.

                                           


डॉ रंजू गीता की गिनती बिहार के युवा महिला नेताओं में सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी महिला नेताओं में होती है. इन्होंने पीएचडी की है. राजनीति में उतरने से पहले शिक्षा और कृषि क्षेत्र में ये अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. 

ब्यूरो रिपोर्ट :राज कृष्णन, पटना 

                                      


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top