यह ब्लॉग खोजें

Live News

रविवार, मई 31, 2020

गोपालगंज ट्रिपल हत्याकांड मे घायल J. P. यादव से Rlsp चीफ उपेंद्र कुशवाहा


रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने गोपालगंज तिहरे हत्याकांड में जीवित बचे जे पी यादव से पटना के पीएमसीएच जाकर मुलाकात की और उनका हाल जाना।रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा भी साथ थे।श्री कुशवाहा ने जे पी यादव को यह भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पूरी तरह से शामिल है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में कानून का राज बहुत पहले ही समाप्त हो चुका है और बिहार अपराधियों के हाथ में चला गया है। दिन प्रतिदिन बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और मुख्यमंत्री मौन बैठे हुए हैं। इस जघन्य हत्याकांड का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और मुख्यमंत्री जी एक अने मार्ग में बैठकर आराम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी में अगर थोड़ी सी भी शर्म बची हो तो आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे पीड़ित परिवार से मिलने गोपालगंज जल्द जाएंगे।।

     
Channel no.264 on GTPL
(Bihar/jharkhand)
        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top