यह ब्लॉग खोजें

Live News

रविवार, मई 31, 2020

रोहतास मे वज्रपात से 2 लड़की की मौत, एक जानवर की भी मौत

 
रोहतास जिला के विभिन्न इलाकों में जमकर बारिश, ओलावृष्टि तथा वज्रपात हुआ। वज्रपात से जहां दो लड़कियों की मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाई में बकरी चराने निकली दो लड़कियां वज्रपात में झुलस गई। जिसमें अंजली खातून 15 वर्ष तथा रुखसार की उम्र 19 वर्ष बताई जाती है। बाद में पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। मृतक सातवीं कक्षा की छात्रा अंजलि खातून मोहम्मद समी उल्लाह खान की पुत्री थी, वही मैट्रिक की छात्रा रुखसार खातून इरफान हुसैन की पुत्री थी। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। में प्रकृति का प्रकोप जारी है। रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव में वज्रपात से जहां एक तार के पेड़ में आग लग गई। वहीं तार के पेड़ के नीचे बंधे एक भैंसे की भी झुलसने से मौत हो गई। घटना तुंबा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में हुई। जहां प्रसिद्ध यादव की भैंस वज्रपात से मर गई। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार ताड के पेड़ में आग लगी हुई है। यह आग वज्रपात से लगी है। बज्रपात का करंट इतना तेज था कि पेड़ धु-धु कर जलने लगी। साथ ही पेड़ के पास बंधी भैंस की तुरंत मौत हो गई।
             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top