यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, नवंबर 17, 2017

तेजस्वी or राहुल गांधी के साथ लंच की तस्वीरें

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव से गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लंच पर मिले. दोनों नेताओं का लंच पर मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गयी है. दोनों नेता दक्षिण दिल्ली के एक रेस्‍टोरेंट में दोपहर के भोजन पर मिले. अनौपचारिक मुलाकात के बावजूद दोनों नेताओं के बीच हुई इस लंच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. तेजस्वी ने लिखा है कि 'मुझे शानदार लंच पर ले जाने के लिए राहुल गांधी का बहुत धन्यवाद. मैं राहुल गांधी का कृतज्ञ और आभारी हूं. अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालते हुए लंच पर ले जाने के लिए आपका फिर से धन्यवाद.' 

                                   तेजस्वी के ट्वीट ने बढ़ायी राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी, राहुल गांधी के साथ लंच की तस्वीरें ट्वीट कीं                            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top