यह ब्लॉग खोजें

Live News

बुधवार, दिसंबर 20, 2023

IPL के 17वें संस्करण से पहले ऑक्शन पूरा,लिस्ट में पांचवें स्थान पर सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी मौजूद

IPL के 17वें संस्करण से पहले उसका ऑक्शन भी पूरा हो चुका है। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दो टॉप क्रिकेटर्स पर जमकर पैसा बरसा है। इसके बाद अब आगामी सीजन के टॉप 5 ऐसे खिलाड़ियों की बात होने लगी है जिनकी सैलरी सबसे ज्यादा होने वाली है। खास बात यह है कि लीग भारत की है लेकिन टॉप में सिर्फ एक भारतीय शामिल है। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी मौजूद है। जबकि टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा हो या विराट कोहली सभी इसमें काफी पीछे हैं। वहीं ऑलटाइम ग्रेट एमएस धोनी का तो नाम इस लिस्ट के टॉप 10 में भी नहीं हैं और हार्दिक पांड्या भी टॉप से बाहर हैं।

किसकी सबसे ज्यादा सैलरी?

  1. मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में खरीदा)
  2. पैट कमिंस- 20.50 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में खरीदा)
  3. सैम करन- 18.5 करोड़ (पंजाब किंग्स ने किया रिटेन)
  4. कैमरून ग्रीन- 17.5 करोड़ (आरसीबी ने मुंबई के साथ किया ट्रेड)
  5. केएल राहुल- 17 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान की कॉन्ट्रैक्ट सैलरी)


आईपीएल 2023 की सैलरी के अनुसार रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़, विराट कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़, रवींद्र जडेजा को सीएसके ने 16 करोड़ पर रिटेन किया था। इसके अलावा एमएस धोनी को सीएसके में 12 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर रिटेन किया गया था। जबकि पिछले साल संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ और हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ में रिटेन किया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top