यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, सितंबर 16, 2022

उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा ने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया,गिरिराज सिंह के बयान पर नीतीश कुमार का पलटवार

केंद्रीय राज्य रसायन और उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा ने बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार को एक महीने पूरे हुए हैं और इसी एक महीने में खाद और उर्वरक की जमकर कालाबाजरी हुई है।


अब भगवंत खुबा ने इसकी पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि अगस्त महीने में किसानों को काफ़ी समस्या झेलनी पड़ी है भगवंत खुबा ने कहा है कि भारत सरकार को किसानों की चिंता है, इसीलिए मैं यहां आया हूं और अब खाद्य-उर्वर्क का हिसाब भी लूंगा। उन्होंने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे कालाबाजरी और किसानों की समस्या खत्म करने में नाकाम रहें हैं। यह कमजोर सरकार की पहचान है..

2..बेगूसराय में हुई गोलीकांड को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि एक अपराधी अब भी शंका के घेरे में हैं कि वो इस घटना में शामिल था या नहीं। अपराधियों के अब नाम भी सामने गए हैं। बेगूसराय एसटीएफ ने ये गिरफ्तारी की है.. चारों आरोपियों का नाम केशव, सुमित, युवराज और नागा बताया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने kaha कि बेगूसराय की घटना आतंकी हमला है और इसकी जांच सीबीआई या एनआईए से करानी चाहिए..


3..
3..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद सारी बातें सामने जाएंगी, अभी कुछ कहना उचित नहीं है हैं नीतीश कुमार ने कहा कि जहां घटना हुई है वहां की पुलिस ही पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस अपना काम कर रही है और जिन लोगों को पकड़ा गया है वही लोग सच्चाई बताएंगे। बीजेपी के लोग तो कुछ भी बोलते रहते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top