यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, अप्रैल 15, 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ले जिलापदाधिकारी एवं एसपी ने निरीक्षण किया

 औरंगाबाद  रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र   कोविड-19 को ले जिलापदाधिकारी सौरभ जोरवार एवं एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र सभी वार्ड,ओटीपी,सहित कोविड 19 के टीकाकरण कक्ष का  निरीक्षण  घूम घूम कर किया।वही अस्पताल के परिसर की साफ सफाई की बारीकी से जायजा लिया। जिलापदाधिकारी ने कहा की बढ़ते कोरोना को देखते हुए सभी विभाग के लोग हाई एलर्ट पर हैं।वहीं सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।इसके लिए स्थानीय लोगों का सहयोग आवश्यक है तभी इस विकट  से उबर सकते हैं। कोई भी चूक नहीं हो इसके लिए पूरे जिला में अवस्थित स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।रफीगंज में कोविड 19 वैक्सिंग एवं कोरोना जांच वार्डो का निरीक्षण किया गया है। वही चिकित्सको की उपस्थिति एवं अन्य कर्मियों की अच्छी उपस्थिति देखी गई। साफ सफाई उमीद के मुताबिक काफी अच्छी दिखी।यहाँ की व्यवस्था सराहनीय है।इन्होंने कहा कि 45 से ऊपर उम्र के सभी लोग वैक्सिन लगवा लें।कॅरोना संक्रमण तेजी से जिस तरह बढ़ रहा है। उससे अंदाज लगाया जा सकता है आनंद वाले समय मे संक्रमण और बढ़ने की उम्मीद है।ऐसी स्थिति में वैक्सिन टीकाकरण ही इससे बचने का उपाय है।सभी बुजुर्गों को वैक्सिंन लगवा लें।सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सिन  उपलब्ध है।निरीक्षण के दौरान वीडियो रीतेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंहइंस्पेक्टर पवन कुमार, थानाध्यक्ष रफीगंज मुकेश कुमार भगत , स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top