यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, अप्रैल 22, 2021

डीआरएम नीरज अम्बष्ठ समेत 196 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 8 की हो चुकी है मौत

 196 railway personnel's including DRM of Ranchi Railway Division are infected ....

 झारखण्ड में कोरोना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर लापरवाही देखने को मिल रही है। आलम ये है कि रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज अम्बष्ठ समेत 196 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं .....

 रांची रेल मंडल के 196 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई लोगों का कोरोना टेस्ट अभी आना बाकी है। अब तक 8 कर्मचारियों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके तिवारी का निधन भी इलाज के दौरान बुधवार की सुबह हो गई है। डीआरएम बंगलो में सभी लोग पॉजिटिव है , जानकारी के अनुसार रेल मंडल के डीआरएम कोरोना संक्रमित हैं। रेल अस्पताल में चीफ मेडिकल ऑफिसर सहित कई चिकित्सक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

लगभग रेलवे के सभी विभागों में कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। रिजर्वेशन काउंटर के साथ-साथ कमर्शियल विभाग, ऑपरेटिंग विभाग में भी कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। रिजर्वेशन काउंटर में चार कर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं, ऑपरेटिंग विभाग में 50 से अधिक कर्मचारी संक्रमित हैं। स्टेशन मास्टर और अन्य संबंधित कर्मचारी भी कोरोना के संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। आलम ये है कि कर्मचारी संक्रमित होने के डर से ड्यूटी जाने से कतरा रहे हैं, लोग मेडिकल लीव लेकर घरों में रहना चाह रहे हैं। कर्मचारियों की ओर से 50% रोस्टर लागू करने की मांग की जा रही है। रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार तमाम कर्मचारियों से अपडेट ले रहे हैं। रांची रेल मंडल में रेलवे अस्पताल रहने के बावजूद रेलवे कर्मचारी बाहर इलाज के लिए मजबूर हो रहे हैं।  कई कर्मियों को वेंटिलेटर की जरूरत है। इसके बावजूद रांची रेल मंडल इन कर्मचारियों के लिए कोई विशेष उपाय नहीं कर रही है और इसी वजह से लगातार संक्रमित कर्मचारियों की मौत हो रही है। 

राज कृष्णन, प्लस न्यूज़ 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top