यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, मार्च 05, 2021

पति ने सोयी अवस्था में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी

 समस्तीपुर से  बड़ी खबर मिल रहीं है  जहां  पति ने सोयी अवस्था में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सुधा देवी के रूप में की गई है. घटना खानपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर अन्नू वार्ड 6 के कोठिया चक्की की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, आरोपी पति बीती रात ही अपने ससुराल आया था. दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बाद में दोनों सो गए थे. अचानक पति उठा और उसने सोयी अवस्था में ही अपनी पत्नी को गोली मार दी. गोली लगने से पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई...

                        इनपुट-सुरेश राॅय,प्लस न्यूज,समस्तीपुर 





                            .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top