यह ब्लॉग खोजें

Live News

सोमवार, मार्च 01, 2021

महिला जदयू की अगुआई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया

 प्रदेश जदयू मुख्यालय में महिला जदयू की अगुआई में धूमधाम से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। जदयू नेत्रियों ने इस मौके पर 70 पाउंड का केक काटा और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन महिला जदयू की प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता ने किया। महिला जदयू की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वास ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर नेत्रियों ने एक स्वर से कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी के हौसलों को पंख दिया है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में आज बिहार की महिलाओं ने अपनी क्षमता और अपने अधिकारों को समझा है। वे हम सबके केवल नेता ही नहींअभिभावक भी हैं। उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित हैं....

इनपुट..राज कृष्णन,प्लस न्यूज




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top