यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, दिसंबर 18, 2020

पटनासिटी मे खेल के मैदान मे फटा बम, 2 बच्चे घायल

- पटनासिटी के गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर स्थित खेल के मैदान में बम फटने से दो बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी।

पटनासिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल के परिसर में स्थित ललन के पिच मैदान में अचानक बम फटने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां आनन फानन में दोनों बच्चों को गुरुगोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही बम फटने की सूचना पर पहुँची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर स्थित ललन के पिच मैदान में जमीन के अंदर बम को छुपाया गया था। जहां खेलने के दौरान बम पर पैर पड़ते ही फट गया। जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। बताया जाता है कि आस पास के बच्चे रोज की तरह आज भी मैदान में खेल रहे थे वही आज बम फटने से अफरा तफरी का माहौल है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top