राजधानी पटना की पटना साहिब सीट काफी हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है।इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता और कई बार से लगातार चुनाव जीतते आ रहे नंदकिशोर यादव एक बार फिर से मैदान में हैं। 2015 के विधान सभा चुनाव में नंदकिशोर यादव काफी कम मार्जिन से चुनाव जीते थे।इस बार महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है।कांग्रेस की तरफ से प्रवीण सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में होंगेण्नेतृत्व की तरफ से सिंबल मिलने के बाद प्रवीण कुशवाहा ने महावीर मंजिर जाकर भगवान के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लियाण् भागलपुर के नेता प्रवीण कुशवाहा को पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया हैण् प्रवीण सिंह कुशवाहा पूर्व एआईसीसी सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे बिहार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें