यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, अगस्त 21, 2020

जीतन राम मांझी जी की पार्टी "हम" का महागठबंधन से अलग होना सही निर्णय नहीं है -मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा

 रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि महागठबंधन एक परिवार की तरह है और परिवार के किसी सदस्य का चला जाना दुखद होता है। जीतन राम मांझी जी की पार्टी "हम" का महागठबंधन से अलग होना सही निर्णय नहीं है लेकिन कोई किसी को कहीं जाने से रोक तो नहीं सकता है। महागठबंधन सदैव जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाता है और इस बार के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जनता के बीच जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जाएगा। आगामी विधानसभा के चुनाव में पढ़ाई कमाई दवाई सिचाई करवाई और सुनवाई अहम मुद्दे होंगे।

                                Abhishek Jha - Home | Facebook

                                     

                                      Er. Abhishek Jha on Twitter: "Catch me #Live Today on @News18Bihar ...

जीतन राम मांझी जी के महागठबंधन से चले जाने से नुकसान तो होगा लेकिन चुनाव से पहले एनडीए की विचारधारा के विपरीत और महागठबंधन की विचारधारा से इत्तेफाक रखने वाले और भी कई दलों को महागठबंधन में शामिल किया जाएगा। इस प्रकार से महागठबंधन का कुनबा और बढ़ेगा। जीतन राम मांझी जी के चले जाने से जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई चुनाव से पहले कर ली जाएगी। वर्षों से बिहार की जनता के साथ अन्याय हुआ है लेकिन इस बार जनता के मुद्दों पर ही चुनाव लड़ा जाएगा और निश्चित रूप से जनता अपना आशीर्वाद महागठबंधन को देगी।

                                                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top