यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, जुलाई 03, 2020

सरकार ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी एक बार फिर कैंसिल करने का फैसला किया

राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी एक बार फिर कैंसिल करने का फैसला किया है। सरकार में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 30 अगस्त तक रद्द कर दी है। स्वास्थ विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कोरोना रोकथाम के लिए विशेष चौकसी और स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली के कारण छुट्टियां रद्द की गई हैं। डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द किए जाने का बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ यानी भाषा ने विरोध किया है। भाषा के महासचिव डॉ रंजीत कुमार ने कहा है कि रोटेशन के आधार पर डॉक्टरों को सप्ताह में 1 दिन छुट्टी दी जानी चाहिए..

                                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top