यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, जुलाई 03, 2020

गया-मानपुर में चाकू से एक के बाद एक कई वार,4 लोग जख्मी


गया जिले के मानपुर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखीबाग मोहल्ले के जगजीवन कॉलेज के समीप भुसुंडा पशु मैदान से खेलकर आ रहे 4 बच्चो के उपर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुन चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से एक के बाद एक लगातार कई वार किए। जिससे दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि 2 की हालत खतरे से बाहर है। घायलों का इलाज जयप्रकाश नारायण अस्पताल चल रहा है। वही इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना के एसआई रामरूप यादव ने बताया कि बीती रात्रि साढे 8 बजे घटना की सूचना मिली कि अज्ञात अपराधी द्वारा जगजीवन कॉलेज देवी स्थान के समीप चाकू से हमला कर दिया है। जिसमें 4 लोग जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।

                              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top