यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, जून 11, 2020

कैमूर के जंगलों में कृत्रिम वाॅटरफाॅल का निर्माण किया जाएगा


झारखंड को बिहार से अलग हो जाने के बाद प्रदेश का ज्यादातर वन क्षेत्र का हिस्सा झारखंड में चला गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ बचे हुए क्षेत्रों में जंगली जीवो की संख्या बढ़ाने में वन विभाग कामयाब रहा है। खासकर रोहतास तथा कैमूर के इलाके में वन्यजीवों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हुई है। सबसे बड़ी बात है कि दशको बाद कैमूर के जंगलों में टाइगर के विचरण करने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद नेशनल टाइगर कंजर्वेटिव अथॉरिटी (NTC) ने टाइगर प्रोजेक्ट के लिए विशेष राशि का आवंटन किया है। जिससे इस वन क्षेत्र के वन्यजीवों को अब और बेहतर तरीके से सरकारी संरक्षण मिल पाएगा। रोहतास वन प्रमंडल के डीएफओ प्रदुमन गौरव ने बताया कि जिस इलाके में टाइगर को ऑटोमेटिक ट्रैकिंग कैमरा से देखा गया है। उस इलाके में शाकाहारी पशुओं का चारा का तथा गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए कृत्रिम वाटरफॉल का भी निर्माण किया जाएगा।
                        

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top