यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, जून 06, 2020

टिड्डा को लेकर रोहतास मे भी अलर्ट जारी


फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले किट-फतिंगे सिद्धि को लेकर देशव्यापी अलर्ट है। ऐसे में बिहार के रोहतास जिला के किसान भी सजग हैं। रोहिणी नक्षत्र में किसान धान के बिछड़ा गिराने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में टिड्डियों के खतरे से यह लोग सतर्क हैं। वही सब्जी की फसल को टिड्डिया नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। कहि कहि खेतों में कमोबेश ये दिख भी रही हैं। किसान किसी तरह इसे गमछा आदि से उड़ा कर भगाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ किसान कह रहे हैं कि कीटनाशक आदि का भी प्रयोग करने की सोच रहे हैं, ताकि उसके गंध से टिड्डी नुकसान कम पहुंचाएं। क्योंकि इस इलाके में अभी उस तरह का प्रकोप नहीं है। लेकिन प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां भी सतर्कता बढ़ती जा रही है। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों तथा सरकार से मिले गाइडलाइन के अनुसार किसानों को जागरूक किया जा रहा है।फिलहाल अभी इस इलाके में टिड्डियों का खतरा नहीं दिख रहा है। लेकिन कृषि विभाग इसको लेकर सतर्क है।

बाईट-- राधा रमण (जिला कृषि पदाधिकारी) सासाराम।
                   






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top