यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, जून 05, 2020

बिहार जन संवाद रैली की तैयारी को लेकर जिला भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई

                                   

                                                       


गृह मंत्री अमित शाह के बिहार जन संवाद रैली की तैयारी को लेकर मुज़फ़्फ़रपुर जिला भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा बिहार जन संवाद के उद्देश्य एवं जिले में इसकी तैयारी को लेकर बताया गया ।कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री की यह वर्चुअल रैली कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने वाली है. गौरतलब हो कि आज तक पूरे देश और पूरी दुनिया में किसी भी राजनीतिक दल ने इस तरह का आयोजन नहीं किया है. बिहार बीजेपी पहला कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री की यह वर्चुअल रैली कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने वाली है. गौरतलब हो कि आज तक पूरे देश और पूरी दुनिया में किसी भी राजनीतिक दल ने इस तरह का आयोजन नहीं किया है. बिहार बीजेपी पहला राजनीतिक दल होगा जो डिजिटल माध्यमों का इस तरह से और इतने व्यापक स्तर पर प्रयोग कर रही है. दल होगा जो डिजिटल माध्यमों का इस तरह से और इतने व्यापक स्तर पर प्रयोग कर रही है.जिले के ग्यारहो विधानसभा के 41 मंडलो में जनसंवाद की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है  417 शक्ती केंद्र के 3225 बूथों पर जन संवाद का लाईव प्रसारण हेतु सोशल मिडिया नेटवर्किंग टीम का गठन किया गया है  कार्यक्रम प्रभारी एवं आइटी एक्सपर्ट इस जनसंवाद के प्रसारण की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार,हरिमोहन चौधरी,ब्रज बिहारी पासवान और महामंत्री धर्मेन्द्र साहू,सचिन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
ब्यूरो रिपोर्ट राज कृष्णन
प्लस न्यूज़ पटना


                                         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top