यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, जून 02, 2020

सासाराम कोर्ट में पदस्थापित अनुमंडल लोक अभियोजन पदाधिकारी की अचानक मौत

                               
सासाराम कोर्ट में पदस्थापित अनुमंडल लोक अभियोजन पदाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। उन्हें ब्लड प्रेशर तथा सीने में दर्द की शिकायत थी। नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित किराए के मकान में वे रहते थे। वह कैमूर जिला के अखलासपुर के निवासी थे। उनकी उम्र 52 वर्ष थी। कल रात में ही उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद मकान मालिक ने उनका इलाज कराया। तत्काल उन्हें राहत मिल गई थी। लेकिन अचानक आज सुबह फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। जैसे ही लोग उन्हें अस्पताल लाते, उनकी मौत हो चुकी थी।
                               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top