यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, मई 15, 2020

बिहार मे छात्र राजद नेता की हत्या


 राजद के छात्र नेता मनोज यादव की रोहतास में हत्या कर दी गई है। रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के कैथहर में यह वारदात हुई है। मृतक मनोज यादव बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड अंतर्गत पानापुर के निवासी थे। पहले तो ऐसा प्रतीत हुआ कि सड़क दुर्घटना में मनोज की मौत हुई है। लेकिन शव देखने से परिजनों ने स्पष्ट किया कि  गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि यह इलाका रोहतास तथा बक्सर का सीमावर्ती क्षेत्र है। रात में वह बाइक से अपने घर से निकले थे। लेकिन फिर खबर आई कि मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज के शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। इस वारदात को क्यों अंजाम दिया गया इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top