यह ब्लॉग खोजें

Live News

रविवार, जनवरी 05, 2020

जविपा छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने आयुष


जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पटना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी रहे आयुष को छात्र प्रदेश अध्यक्ष एवं डॉ राकेश रंजन को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। इसके अलावा सैकड़ों लोग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल कुमार के उपस्थिति में जनतांत्रिक विकास पार्टी की सदस्यता भी। वहीं, ऋषभ पटेल भी अपने  समस्त साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

     


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पार्टी में सबको शामिल करते हुए कहा कि आज बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।स्वास्थ्य और शिक्षा का हाल बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि राज्य में समान शिक्षा और समान स्वास्थ्य नीति लाना हमारा मकसद है इसके लिए आन्दोलात्मक रवैया अख्तियार किया जाएगा जिसमे छात्र और युवाओं की भूमिका अहम होगी।प्रदेश अध्यक्ष संजय मंडल पार्टी में सबका स्वागत करते हुए कहा कि जविपा का जनाधार इसके जनवादी विचारधारा की वजह से बढ़ रहा है।
मिलन समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष  बिंदेश्वरी सिंह,सुखदेव यादव,प्रशांत प्रियदर्शी,तकनीकी प्रदेश अध्यक्ष ई0 रवि प्रकाश ,युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top