यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, सितंबर 21, 2019

सोनाक्षी सिन्हा नहीं बता पाईं हनुमान किसके लिए लाए थे संजीवनी

अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 11 का एपिसोड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की वजह से चर्चा में रहा इस एपिसोड में हॉटसीट पर करोड़पति बनने आई थीं राजस्थान के बाडमेर की रूमा देवी और उनकी मदद के लिए आईं थीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा.....जब अमिताभ बच्चन ने सवाल किया- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? तो सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए. उन्हें इस सवाल का जवाब नहीं पता था.....सोनाक्षी सिन्हा इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं.....वहीं अमिताभ बच्चन ने खुद भी सोनाक्षी की क्लास लगा दी. सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं. वहीं उनके घर का नाम भी रामायण है. और तो और सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश है. इसके बाद भी वो इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं.


                                                  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top