यह ब्लॉग खोजें

Live News

रविवार, फ़रवरी 10, 2019

पुलिस नाकामी छुपाने के लिए मुझे फंसाया---अभिषेक उर्फ मस्तु वर्मा

बिहार के बहुचर्चित इंडस्ट्रलिस्ट गुंजन खेमका मर्डर मामले में पुलिस ने शूटर सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है  ..... बीते 20 दिसंबर को बिहार के बड़े उद्योगपति और भाजपा नेता गुंजन खेमका की हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी  ..... करीब 2 महीने बाद पुलिस ने हत्याकांड मामले में खुलासा किया कि जमीन के 1 बड़े डील  की वजह से अपराधियों ने  खेमका की हत्या की थी  ..... हत्या कि इस वारदात में कई अपराधी  शामिल थे   ..... पटना  का रहने वाला अभिषेक उर्फ मस्तु  ने शूटर  का काम किया  जबकि पटना के ही राहुल ने लाइनर की भूमिका निभाई थी  ..... पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है  और इस मामले  में शामिल बाकी लोगों  की गिरफ्तारी जल्द होने का दावा किया है  ..... हालांकि  पुलिस की गिरफ्त में आए  शूटर अभिषेक उर्फ मस्तु  ने इस हत्याकांड मामले में खुद को फंसाए जाने की बात कही और कहा कि पुलिस असली अपराधियों तक नहीं पहुंच रही है और अपनी नाकामी छुपाने के लिए उसे फंसाया जा रहा है  ..... 


                                          

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top