यह ब्लॉग खोजें

Live News

शुक्रवार, जनवरी 04, 2019

मुंगेर मे DIG मनु महाराज ने पदभार ग्रहण किया

मुंगेर के नव पदस्थापित डीआइजी पटना के पूर्व सीनियर एसपी मनु महाराज ने पद्भार ग्रहण कर लिया...  मुंगेर जाने के क्रम में अपने परिवार के साथ बड़हिया स्थित मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। मनु महाराज को पटना के सीनियर एसपी से डीआइजी बनाए जाने के बाद मुंगेर के डीआइजी के पद पर पदस्थापित किया गया है। बड़हिया में मनु महाराज की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। जगदंबा मंदिर में पूजा करने के पश्चात मनु महाराज ने कहा कि मुंगेर प्रमंडल में अपराधियों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाना हमारा सबसे पहला कार्य होगा। इसके लिए हमें आप सबों के सहयोग की जरूरत है। मैं आशा करता हूं कि मुंगेर प्रमंडल के लोग मेरा भरपूर सहयोग करेंगे। इस मौके पर पटना के ग्रामीण एसपी आनंद कुमार, एसडीपीओ बाढ़ लिपि ¨सह, लखीसराय एसडीपीओ मनीष कुमार, लखीसराय मुख्यालय डीएसपी मो. मसलेहुदीन, फतुहा आदि उपस्थित थे।


           




               


                

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top