यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, दिसंबर 25, 2018

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने पार्क में नमाज़ पढ़ने पर रोक लगा दी

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 58 में पार्क में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है. एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नोएडा सेक्टर 58 की पुलिस चौकी अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि यहां के पार्क में किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है, इसमें शुक्रवार को अदा की जाने वाली नमाज़ भी शामिल है.
                                     à¤¸à¤¾à¤‚केतिक तस्वीर                
ये पार्क अथॉरिटी का है. बताया जा रहा है कि यहां 10-15 लोग नमाज़ पढ़ने आते हैं लेकिन जब करीब 200 लोग नमाज पढ़ने आए तो यहां घूमने वाले लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी. नमाज़ पढ़ने वाले लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से भी इजाजत मांगी, लेकिन इजाजत नहीं मिली थी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top