यह ब्लॉग खोजें

Live News

शनिवार, जून 09, 2018

पटनासिटी गैस हादसा... रिसाव के चलते आग लगी.....फायर ऑफिसर

पटनासिटी माल सलामी थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के पास गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग  लग गयी. आगजनी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. धमाके की आवाज 4-5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. हादसे वाली जगह के आसपास मौजूद घरों के शीशा टूट गए. इस दौरान एक ट्रक भी जल गया. धमाके के साथ ही गैस सिलेंडर के टुकड़े हवा में उड़ रहे थे. गैस गोदाम के पास में एक केमिकल फैक्ट्री का गोदाम है. धमाके के साथ 15 सिलेंडर उस गोदाम में भी जा गिरे, जिससे वहां भी आग लग गई.घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी है. फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया है.

                                                     पटना सिटी के फायर ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हादसा गैस रिसाव के चलते हुआ था. किसी एक सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था. ट्रक के इंजन की गर्मी या फिर सायलेंसर से निकलने वाले गर्म धुएं से इसमें आग लगी जो तुरंत फैल गई.


                                           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top