यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, जून 14, 2018

गया में डॉक्टर पति के सामने पत्नी और उसकी बेटी से गैंगरेप

बिहार के गया जिले में बुधवार की रात एक दर्जन अपराधियों ने पति के सामने पत्नी और उसकी बेटी से गैंगरेप किया। घटना कोंच थाने के गुरारू प्रखंड की है। रात करीब 8:30 बजे गुरारू में प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर बाइक से पत्नी और बेटी को लेकर घोंघी मठ स्थित घर लौट रहे थे। अपराधियों ने सोनडीहा गांव के पास डॉक्टर को रोका और उनके साथ मारपीट और लूटपाट की। लूट के बाद अपराधियों ने डॉक्टर के हाथ-पैर बांध दिए और खेत में फेंक दिया। इसके बाद डॉक्टर के सामने ही मां और बेटी से गैंगरेप किया। गुरुवार सुबह मामला प्रकाश में आया। एसएसपी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने सोनडीहा गांव में छापेमारी कर 20 युवकों को हिरासत में लिया। दो युवकों की पहचान पीड़िता मां-बेटी ने की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए 20 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आईजी नैयर हसनैन खां ने मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया है।


                                                       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top