यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, अप्रैल 03, 2018

बेंगलूर स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान सर्वश्रेष्ठ संस्था

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग में बेंगलूर स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान( आईआईएससी) को समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ संस्था चुना है. विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में रैंकिंग की घोषणा करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान( IIT- M) को सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज और अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान( IIM - A) को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान चुना गया है.......National Institute Ranking Framework (NIRF) के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) को सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज और बेंगलूर स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) को देश में टॉप लॉ कॉलेज चुना गया......विश्वविद्यालय श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC)  को पहले, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय( JNU) को दूसरे और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय( BHU) को तीसरे पायदान पर रखा गया. भारतीय विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, उद्योगपति जमशेदजी टाटा, मैसूर के महाराजा और भारत सरकार की साझेदारी से 1909 में इस संस्थान की स्थापना की गयी थी........


                                                 HRD मंत्रालय की रैंकिंग में IISC बेंगलूर टॉप, BHU तीसरे नंबर पर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top