यह ब्लॉग खोजें

Live News

गुरुवार, मार्च 15, 2018

पटना सिटी में निर्माणाधीन मकान से महिला का शव बरामद

पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के नवनीत हाउसिंग कॉलोनी श्रेष्ठ नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान से महिला का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।  स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतका के पूरे शरीर पर खून के निशान है वही डेड बॉडी के पास से  खून से सना एक ईट भी पुलिस ने बरामद किया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हत्यारों द्वारा महिला की ईट से पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। किस कारण से महिला की हत्या की गई , यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है।  फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान और हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है।  हलाकि पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला देते हुए इस संबंध में कुछ भी बताने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।।

                                             
                                                  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top