यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, फ़रवरी 20, 2018

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से मुलाकात की

जापान यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बिहार में पटना-गया-राजगीर के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर एवं बुद्ध सर्किट में आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के लिए जापान से तकनीकी सहयोग की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने जापान के प्रधानमंत्री  अबे को बिहार यात्रा का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि जब भी वे भारत की यात्रा पर आएं बिहार के लिए जरूर निकालें। जापान के प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात के दौरान पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और मुख्यमंत्री के साथ बिहार से गया प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।

                                                       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top