यह ब्लॉग खोजें

Live News

मंगलवार, फ़रवरी 20, 2018

राजधानी पटना में बस पलटी 8 की मौत।,40 घायल

राजधानी पटना में देर शाम बड़ा हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। बस चालक नशे में धुत था। वह मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। दुर्घटना के बाद इलाके में  तनाव बरकरार है।  जानकारी के अनुसार गोपालपुर ओपी के अब्दुल्लाचक से बरातियों से भरी बस जानीपुर थानान्तर्गत भभौल गांव के लिए सोमवार की शाम छह बजे निकली थी। करीब 10 किलोमीटर दूर जाकर बस अनियंत्रित हो गई और पटना सुरक्षा बांध के करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटी खाते हुए गिरी। चीख-पुकार और तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो देखा कि कई लोग बस के नीचे दबे थे। कुछ बस की खिड़कियों और दरवाजों के पास घायल पड़े कराह रहे थे।  घायलों के मुताबिक बस 52 सीट वाली थी, जिसमें 70 से अधिक लोग सवार थे---

                                                                   

                                           

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SPONSOR

SPONSOR
Back To Top