राजद के सीनियर नेता और लालू प्रसाद के खास रहे रघुनाथ झा का रविवार की रात इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। झा को लंबे समय से किडनी की बीमारी थी। जिसके कारण उनका इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में चल रहा था। रहे चुके थे पूर्व केंद्रीय मंत्री...रघुनाथ झा शिवहर के रहने वाले थे। वह शिवहर से 6 बार विधायक चुने गए थे। गोपालगंज और बेतिया से सांसद भी रह चुके थे। झा मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे। झा के निधन पर कई नेताओं ने शोक जताया.........

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें